सुपर मैन के कंसेप्ट पर तैयार किंग खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म रा.वन जल्द ही
सिनेमा घरों में दस्तक देने जा रही है। शाहरुख खान के सक्रियता का अंदाजा इस
बात से लगाया जा सकता है, कि फिल्म के प्रमोशन के लिए किंग खान दो हफ्ते के अंदर सात प्रेस कांफ्रेस कर चुके है। फिल्म को हिट कराने के लिए किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ना चाह रहे है। फिल्म का प्रोडक्शन भी खान की रेड चिलीज इंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, जिसका अनुमानित बजट 160 करोड़ का है।वालीवुड के इतिहास में यह एक महंगी फिल्म है।
शाहरुख खान ने इस फिल्म का प्रमोशन जनवरी से ही शुरू कर दिया था, विश्वकप में भारत और अस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल मैच के दौरान 10 मिनट का ट्रेलर दिखाया गया था । अपने फर्स्ट- लुक पोज के साथ शाहरुख खान ने 3,600 फीट लंबा फैन मेल बनाया था, जिसमें दर्शकों के संदेश और शुभकामनाओं को एकत्रित किया गया था। फैन मेल रा.वन को प्रमोट करने के लिए दुनिया के 36 शहरों में ले जाई जायेगी।
फिल्म के प्रमोशन हेतु 10 महीने पहले से ही प्रचार शुरु हो गया था , अगर फिल्म 2 महीने के अंदर ही अपने बजट को कवर कर लेती है तो इसमे आश्चर्य नहीं होना चाहिए।
मीडिया प्रोफेशनल और फिल्म विश्लेषक अभिजीत मामुंकर ऐसा मानने से इंकार करते है , आगे कहते है कि फिल्म अपने बजट को कवर नहीं कर पायेगी क्योंकि फिल्म के ब्रांड के आधार पर ही प्रोडक्टस् के समझौते हुए है।
फिल्म का कुल मार्केटिंग बजट 40करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें 15 करोड़ आन लाइन प्रमोशन के लिए और 14 करोड़ न्यूज चैनल्स आदि में प्रमोशन के लिए है। आगे अभिजीत मामुंकर कहते है कि विज्ञापन की आय बहुत ज्यादा नहीं हो पाती, सामान्यत् फिल्म 14 से 15 करोड़ के आस-पास ही कलेक्शन कर पायेगी।
शाहरूख खान वैसे तो अपना बजट पूरा कर लेंगे क्योंकि फिल्म को वितरकों के बीच बेंच दी जायेगी , जिससे बजट को पूरा करने की जिम्मेदारी वितरकों की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें