शनिवार, 3 सितंबर 2011

महंगाई की मार

आज के दौर में महंगाई एक वैश्विक समस्या बन गयी है। छोटे से लेकर बड़े तबके तक महंगाई की मार पड़ रही है, नतीजन देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है,इसके कई कारण भी है,मांग
आपूर्ति मे भारी अन्तर सबसे बड़ा कारण है ही, साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी -
भी बहुत बडा़ दोष है। आज भंडारण की समुचित व्यवस्था न होने की वजह से देश में लगभग एक तिहाई अनाज का रख-ऱखाव सही से नही हो पाता और अनाज सड़ जाता है। वही देश की आधी
जनता भूख से त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकारी कर प्रणाली में दोष की वजह से भी महंगाई को
नियंत्रित करने में दिक्कत हो रही है। खाड़ी देशों में मची उथल- पुथल के कारण अन्तराष्टीय बाजार
में कच्चे तेल की कीमतों मे लगातार बेतहाशा वृद्धि हो रही है। पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों
की वजह से आम उपभोग की वस्तुएं दिन-प्रतिदिन महंगी होती जा रही है और इसका असर आम
जनजीवन पड़ रहा है।







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें